{"_id":"5a1edd4d4f1c1b193e8b5a95","slug":"31511972173-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में डेंगू-स्क्रब टायफस पर काफी हद तक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में डेंगू-स्क्रब टायफस पर काफी हद तक काबू
Updated Wed, 29 Nov 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिला मंडी स्क्रब टायफस के लिए संवेदनशील है। इस सीजन में सबसे अधिक स्क्रब टायफस के मामले सामने आए हैं। जबकि, डेंगू के मामले भी काफी अधिक हैं। स्वाइन फ्लू से एक की मौत तक हो चुकी है। सितंबर और अक्तूबर में डेंगू तथा स्क्रब टायफस के कई मामले सामने आए थे। लेकिन नवंबर में एक भी मामला सामने नहीं आया है। जिले में इन खतरनाक बीमारियों से बचाव के लिए विभाग ने कई कारगर कदम भी उठाए और इन पर नियंत्रण पाया। इन बीमारियों के अधिकतर लक्षण जिले के ऐसे लोगों में पाए गए जो बाहरी क्षेत्रों में रहते हैं। हालांकि स्वाइन फ्लू, हैपेटाइटस ए और हैपेटाइटस ई के भी कुछ मामले इस दौरान सामने आए हैं। स्वाइन फ्लू से एक व्यक्ति की जान भी गई है। जोनल अस्पताल मंडी से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक सितंबर में 26 लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए। इनमें से 16 मामले पॉजिटिव पाए गए। वहीं, अक्तूबर में 38 में डेंगू के लक्षण पाए गए, उनमें से 26 मामले पॉजिटिव पाए गए। उधर, स्क्रब टायफस के मामलों में भारी इजाफा रहा। इस दौरान मई से अक्तूबर तक बहुत से लोगों में लक्षण पाए गए। सितंबर में सबसे अधिक 321 लोगों में लक्षण पाए गए, जिनमें से 78 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद अक्तूबर में इन मामलों में कमी आई और 89 में से 17 लोग पॉजिटिव पाए गए। सीएमओ मंडी डॉ. देशराज शर्मा ने बताया कि यह बीमारियां सीजनल होती हैं। सितंबर और अक्तूबर में कई मामले सामने आए थे। विभाग ने काफी हद तक इन पर काबू पा लिया है।
जनवरी से अक्तूबर 2017 तक के मामले
बीमारियां सैंपल पॉजिटिव अस्पताल में भर्ती मौतें
डेंगू 81 59 11 0
स्क्रब टायफस 540 108 39 0
स्वाइन फ्लू 30 11 5 1
हैपेटाइटस ए 63 29 14 0
हैपेटाइटस ई 71 7 2 0
विज्ञापन
जनवरी से अक्तूबर 2017 तक के मामले
बीमारियां सैंपल पॉजिटिव अस्पताल में भर्ती मौतें
डेंगू 81 59 11 0
स्क्रब टायफस 540 108 39 0
स्वाइन फ्लू 30 11 5 1
हैपेटाइटस ए 63 29 14 0
हैपेटाइटस ई 71 7 2 0