फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   3003 mid-day meal workers became proficient in preparing nutritious and clean food

Mandi News: पौष्टिक और स्वच्छ भोजन बनाने में दक्ष हुईं 3003 मिड-डे मील वर्कर

Sun, 30 Jun 2024 07:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 30 Jun 2024 07:46 AM IST
विज्ञापन
3003 mid-day meal workers became proficient in preparing nutritious and clean food
मंडी। जिला मंडी के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए पौष्टिक और गुणवत्ता युक्त स्वच्छ भोजन के लिए जिला में 3003 मिड-डे मील वर्कर दक्ष हो गई हैं। मिड-डे मील वर्करों को संतुलित पौष्टिक और स्वच्छ आहार बनाने का विशेष प्रशिक्षण दिया है। शिक्षा विभाग की ओर से वर्करों के लिए दो चरणों में प्रशिक्षण दिलाया गया है।
विज्ञापन

पहले चरण में जिलेभर की 2735 मिड-डे मील वर्कर को यह प्रशिक्षण दिया गया, जबकि दूसरे चरण में मात्र 268 वर्कर प्रशिक्षण ले रही हैं। रविवार यानी आज इनका प्रशिक्षण समाप्त हो जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान वर्करों को रोटी, दाल और सब्जी के अलावा अन्य पकवान बनाने के गुर भी सिखाए गए।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान मिड-डे मील वर्करों भोजन को कितने डिग्री तापमान तक पकाना है और किस दिन कौन-सा भोजन तैयार करना है, इसकी विस्तार से जानकारी दी गई। सप्ताह भर में खाने का हर दिन का पूरा मेन्यू शेड्यूल के मुताबिक समझाया गया है। वहीं, उन्हें भोजन परोसा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी गई, ताकि बच्चों की सेहत बेहतर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिड-डे मील वर्करों को प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने भोजन में जरा सी लापरवाही से होने वाली परेशानी से भी अवगत करवाया। साथ ही बच्चों के बेहतर विकास के लिए कितनी मात्रा में कितना खाना और कैलोरी की जरूरत होती है, की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा खाद्यान्न का रखरखाव, खाना पकाने की सामग्री और उसके रखरखाव के साथ रसोई में खाना परोसने के बर्तनों को सुसज्जित करने का प्रशिक्षण भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक विजय गुप्ता ने बताया कि शिक्षा विभाग के कर्मठ अधिकारियों की देखरेख में मिड डे मील वर्करों को प्रशिक्षित किया गया है।

खंड स्तर पर हाेंगी खाना बनाने की प्रतियोगिताएं
प्रशिक्षण का इन मिड डे मील वर्करों पर कितना प्रभाव है और उन्होंने कितना सीखा है। इसका पता लगाने के लिए शिक्षा विभाग के द्वारा मिड डे मील वर्करों में खंड स्तर पर प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। इससे मिड डे मील वर्करों में आत्म विश्वास आए गा और वह बेहतर से बेहतर खाना बनाने की कोशिश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed