फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   30 children selected at district level for Prerna Utsav

Mandi News: प्रेरणा उत्सव के लिए जिला स्तर पर 30 बच्चों का हुआ चयन

Thu, 18 Apr 2024 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
30 children selected at district level for Prerna Utsav
मात्र 4 बच्चों का होगा अंतिम चयन, जिसमें से दो को मिलेगा बड़नगर जाने का मौका
विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यायल पंडोह में प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम का समापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम का जिला स्तरीय कार्यक्रम वीरवार को जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में संपन्न हुआ। जिसमें 30 बच्चों का चयन हुआ है। चयनित 30 बच्चों में से अंत में मात्र 4 बच्चों का चयन होगा। जिसमें से सिर्फ 2 बच्चों को ही गुजरात के बडनगर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्कूल में जाने का मौका मिलेगा।
इस कार्यक्रम को शिक्षा विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसमें जिला के 30 स्कूलों ने अपना पंजीकरण करवाया था। पहले स्कूल स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और हर स्कूल से दो-दो बच्चों का चयन किया गया था। इन्हीं चयनित 60 बच्चों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता एवं साक्षात्कार के लिए जेएनवी पंडोह में बुलाया गया था। इस दौरान बच्चों ने निबंध लेखन और कविता लेखन सहित चित्रकला में अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। इस आधार पर 30 बच्चों का चयन किया गया। जिनके साक्षात्कार हुए। साक्षात्कार के आधार पर बच्चों को दिए गए नंबर की जानकारी प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड़ की जाएगी। पीएमश्री जेएनवी पंडोह के प्रधानाचार्य एसडी शर्मा ने बताया कि चयनित 30 बच्चों में से मात्र 4 बच्चे चयनित होंगे। जिसमें से सिर्फ दो ही गुजरात के बडनगर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्कूल को देखने और वहां पर सीखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

वहीं, इस कार्यक्रम को लेकर स्कूली बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह की छात्रा विदिशा राणा, तक्षशिला स्कूल के सार्थक कपूर और डीएवी सुंदरनगर की छात्रा साहित्या ने बताया कि इस प्रतियोगिता को उतीर्ण करने के बाद उन्हें गुजरात के बड़नगर में स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्कूल जाने का मौका मिलेगा। यह उनके लिए सौभाग्य की बात होगी। इसलिए वे प्रतियोगिता को लेकर खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed