फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   22 police personnel sent from Jogindernagar to Mandi, system deteriorated on NH

Mandi News: जोगिंद्रनगर से मंडी भेज दिए पुलिस के 22 जवान, एनएच पर बिगड़ी व्यवस्था

Sat, 09 Mar 2024 07:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
22 police personnel sent from Jogindernagar to Mandi, system deteriorated on NH
जोगिंद्रनगर (मंडी) । जोगिंद्रनगर पुलिस थाना सहित आसपास की तीन पुलिस चौकियों से एक साथ 22 जवानों को महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए मंडी में भेजने से सामरिक दृष्टि से अहम मंडी-पठानकोट हाईवे पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। मौके पर मौजूद कुछ पुलिस कर्मी यातायात को नियंत्रित करने के लिए जुटे रहे, लेकिन शहर के अन्य हिस्सों में भी जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों की खूब कमी खली। पुलिस चौकी बस्सी, घट्टा और लडभड़ोल से भी काफी संख्या में पुलिस के जवानों के मंडी जिला में सेवाएं देने के लिए चले जाने से अब समूचे उपमंडल में अब कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए कई दिन तक दिक्कतें पेश आएंगी। हालांकि स्थानीय पुलिस का दावा है कि पुलिस चौकियों में कानूनी कामकाज के लिए पुलिस तैनात है। थाने में भी पुलिस के जवानों की संख्या पर्याप्त है, लेकिन एक साथ 22 पुलिस के जवानों का मंडी में सेवाओं के लिए चले जाने से पुलिस के कार्य प्रभावित होना भी स्वाभाविक है। डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि शिवरात्रि मेला मंडी में यातायात व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जोगिंद्रनगर और कुछ चौकियों से पुलिस जवानों को सेवाएं देने के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed