फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   चार माह से पानी की बूंद-बूंद को तरसे ग्रामीण

चार माह से पानी की बूंद-बूंद को तरसे ग्रामीण

Thu, 29 Mar 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
चार माह से पानी की बूंद-बूंद को तरसे ग्रामीण
चार किलोमीटर दूर से सिर पर ढोना पड़ रहा पानी
विज्ञापन

पटड़ीघाट के गुम्हू में पानी के लिए तरसे ग्रामीण
गर्मियों का सीजन शुरू होते ही गंभीर हुई समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
पटड़ीघाट (मंडी)। गर्मियों में पेयजल किल्लत विकराल होने लगी है। पटड़ीघाट पंचायत के गूम्हू गांव में लोग पानी के लिए भटकने लगे हैं। आलम यह है कि लोगों को मजबूरन तीन से चार किमी दूर पानी को वाहनों में ढोना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पिछले चार माह से पेयजल किल्लत झेली जा रही है लेकिन अब गर्मियां आते ही पानी की किल्लत विकराल होने लगी है। लोगों का कहना है कि पिछले चार महीनों में तीन से चार बार ही नलों से पानी आया है। अब गर्मियों के आते ही प्राकृतिक स्रोत भी सूख गए हैं। इसके कारण लोगों को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। उन्हें पानी करीब तीन किलोमीटर दूर जखेड़ बावड़ी से ढोना पड़ रहा है। पानी के प्रबंध में ही लोगों का पूरा दिन बर्बाद हो रहा है।
स्थानीय लोगों रोशनी देवी, धर्मी देवी, हुकमी देवी, खिमी देवी, सरला देवी, नीमो देवी, हिमा देवी, चिंता देवी, पवना देवी, धर्मा देवी, सावित्री देवी, चंद्रा वति, लज्या देवी, पुष्पा देवी, विमला देवी, सोहन लाल, प्रेरणा, सोहन लाल, अश्वनी कुमार, भूप चंद का कहना है कि समस्या के बारे में कई बार अधिकारियों को भी बताया गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों का कहना है कि जल्द अगर पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो लोग आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन

शिकायत करें, समस्या का होगा समाधान
इसके बारे में अधिशासी अभियंता सरकाघाट एसके जसवाल का कहना है कि मामला ध्यान में आया है। जल्द समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गर्मियों में पेयजल किल्लत से निपटने के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। अगर कहीं समस्या है तो ग्रामीण शिकायत करें। पेयजल समस्या का तुरंत निवारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed