{"_id":"5a0ed2284f1c1bf2538bd747","slug":"21510920744-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंजैहली घाटी में सीजन का पहला हिमपात, निचले क्षेत्रों में धुंध से दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंजैहली घाटी में सीजन का पहला हिमपात, निचले क्षेत्रों में धुंध से दिक्कत
Updated Fri, 17 Nov 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंजैहली/नेरचौक (मंडी)। जंजैहली घाटी सीजन की पहली बर्फबारी से गुलजार हो गई है। दोपहर अढ़ाई बजे के बाद शिकारी देवी की पहाड़ियों पर बर्फ के फाहे गिरने लगे। ऊपरी पहाड़ियों पर बर्फ की परत जम गई। जिससे निचले क्षेत्रों में भी शीतलहर बढ़ गई है। वहीं निचले इलाकों में बारिश न होने के कारण धुंध का कहर बढ़ने लगा है। खासकर मंडी-नेरचौक-सुंदरनगर मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा हो चुका है। कम विजिबिलिटी के कारण वाहनों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है। वहीं सुबह स्कूली बच्चों को स्कूल तक पहुंचाना काफी जोखिम भरा हो रहा है। धुंध के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। बाजार में कम चहलपहल होने के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है। वहीं भारी धुंध ने किसानों की पैदावार को भी खतरे में डाल दिया है। जिले के मंडी, बल्ह, नाचण, चक्कर, नेरचौक, नागचला, कनैड, हराबाग, सलापड़, सुंदरनगर में शुक्रवार को दिन भर कोहरा छाया रहा। सूर्य देव के कभी कभार मुश्किल से दर्शन हो सके हैं।
धुंध में विजिबिलिटी 500 से 1000 मीटर तक रही। इस दौरान गाड़ी चलाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कारों, बसों, ट्रकों की गति धीमी हो गई है। जिससे वाहनों में डीजल की खपत भी बढ़ गई है। साथ ही गंतव्य पर समय पर पहुंचने में भी मुश्किलें हो गई हैं।
रात को वाहन न चलाने का आग्रह
बल्ह वैली ट्रक यूनियन के अध्यक्ष अजय ठाकुर का कहना है कि घने कोहरे और धुंध की वजह से ड्राइवरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्पीड कम होने से डीजल की खपत बढ़ गई है। हिमाचल में धुंध कुछ स्थानों पर है लेकिन पंजाब हरियाणा में धुंध का आलम इस कदर है कि सड़कों पर वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। हादसों का भय बना हुआ है। उन्होंने मालवाहक वाहन चालकों को रात में वाहन न चलाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
यह रखें सावधानियां
डीएसपी हितेश लखन पाल ने कहा कि सड़क पर चलने वाले चालकों को विशेष सावधानियां बरतने की जरूरत है। भारी धुंध के मौसम में ड्राइवर फॉग लाइट और इंडिकेटर का प्रयोग अवश्य करें। वाहन चालक अपनी असली स्पीड लिमिट कम से कम रखें। सड़क पर चलने वाले व्यक्ति चमकीले वस्त्र पहनें। विजिबिलिटी कम होने के चलते गाड़ी चालकों को सड़क पर चल रहे लोग कम देख पाते हैं ऐसे में चमकीले वस्त्र हों तो सड़क पर यातायात करने वाला आदमी जल्द दिख जाता है। सड़क क्रॉस करते वक्त सावधानी बरतें तथा सड़क के दोनों तरफ देख कर ही सड़क आर या पार करें।