फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ढेलू में आग से मकान राख, दो लाख का नुकसान

ढेलू में आग से मकान राख, दो लाख का नुकसान

Fri, 17 Nov 2017 06:09 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
ढेलू में आग से मकान राख, दो लाख का नुकसान
- फोटो : अमर उजाला
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत ढेलू के वार्ड नंबर चार मेें आग लगने से दो कमरों के रिहायशी मकान के दो कमरे जल कर राख हो गए हैं। आग से प्रभावित परिवार की दो लाख की संपत्ति राख हो गई है। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मकान के रसोईघर में सबसे पहले आग भड़की। आग ने जल्द रसोईघर से सटे कमरे को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार रात को चंपा देवी पत्नी स्व. गरीब दास के रिहायशी मकान की ऊपरी मंजिल में अचानक आग लग गई। आग के वक्त चंपा देवी घर के ग्राउंड फ्लोर में सो रही थी। आग लगने का पता चलते ही ग्रामीणों ने चंपा देवी को जगाया। इसके बाद तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग पर तो काबू पा लिया लेकिन, मकान के दो कमरे पूरी तरह से जल गए। कमरों के अंदर रखा गया सामान भी जलकर राख हो गया। कमरों में कपड़े, अनाज और अन्य सामान स्वाह हो गया। पंचायत प्रधान राजेश कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित सहायता राशि मुहैया करवाई जाए। फायर ऑफिसर भूपेंद्र डोगरा ने कहा कि आग पर काबू पर लिया गया है। 15 लाख की संपत्ति को आग से बचा लिया गया है। नुकसान का आकलन किया गया है। प्रभावित परिवार की दो लाख की संपत्ति जल कर राख हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed