फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   200 youths turned up for 25 driver posts.

Mandi News: चालकों के 25 पदों के लिए उमड़े 200 युवा

Thu, 25 Jun 2026 03:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 03:49 AM IST
विज्ञापन
200 youths turned up for 25 driver posts.
एचआरटीसी में चालकों की अस्थायी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

बसों में होमगार्ड जवान देंगे परिचालक की सेवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल पथ परिवहन निगम की प्रस्तावित हड़ताल के बीच निगम प्रबंधन ने बस सेवाएं जारी रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी है। मंडी डिपो में बुधवार को 25 चालकों की अस्थायी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। भर्ती की सूचना देर शाम जारी होने के बावजूद सुबह होते ही क्षेत्रीय डिपो कार्यालय के बाहर बेरोजगार युवाओं की भीड़ जुट गई।
निगम की ओर से चयनित चालकों को 1500 रुपये प्रतिदिन दिहाड़ी दी जाएगी। परिचालकों की कमी को पूरा करने के लिए होमगार्ड तैनात किए जाएंगे। इसके लिए निगम ने 117 होमगार्डों की मांग भेजी है। होमगार्ड इलेक्ट्रॉनिक मशीन की जगह पुरानी कागजी टिकटों से यात्रियों को टिकट देंगे। टिकटों पर पंचिंग की भी आवश्यकता नहीं होगी। इनकी ड्यूटी स्थानीय रूटों पर लगाई जाएगी। मंडी डिपो में दोपहर 12 बजे तक ही 150 से अधिक आवेदन जमा हो चुके थे, जबकि एक बजे तक यह संख्या 200 के पार पहुंच गई। इसके बाद सभी आवेदकों का ड्राइविंग ट्रायल लिया गया। ट्रायल के आधार पर अंतिम चयन किया गया। लंबी दूरी और अन्य राज्यों के लिए चलने वाली बस सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए निगम प्रबंधन बॉर्डर क्षेत्रों में निजी बस ऑपरेटरों, चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग और पंजाब रोडवेज के साथ समन्वय कर रहा है। अस्थायी तौर पर निजी बस चालकों को स्पेशल परमिट जारी भी किए जा सकेंगे। सरकाघाट, धर्मपुर और सुंदरनगर में भी बेरोजगार युवा चालक भर्ती में शामिल हुए।
विज्ञापन

कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। होमगार्ड की मांग भी भेजी गई है। जरूरत के अनुसार चयनित चालकों से सेवाएं ली जाएंगी। - उत्तम सिंह, मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed