फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   197 kg vegitable seas

अधिक रेट वसूलने पर पांच दुकानों से 197 किलो सब्जी जब्त

Fri, 08 Apr 2016 05:56 PM IST
मंडी।
मंडी। Updated Fri, 08 Apr 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
197 kg vegitable seas
चैलचौक बाजार में दुकान का औचक निरीक्षक करते एसडीएम राघव शर्मा और खाद्य आपूर्ति निरीक्षक लेखराज। - फोटो : अमर उजाला

गोहर (मंडी)। चैलचौक बाजार में शुक्रवार को सब्जी, होटल, ढाबों और मिठाइयों की दुकानों का उपमंडल अधिकारी गोहर राघव शर्मा और खाद्य आपूर्ति निरीक्षक लेखराज ने औचक निरीक्षण किया।  प्रशासन और खाद्य आपूर्ति विभाग को लोगों से शिकायतें मिल रही थी कि उपमंडल के बाजारों में सब्जी विक्रेता लोगों को तय मूल्य से अधिक कीमत पर सब्जियां

विज्ञापन

बेचते हैं।

होटल और अन्य खाद्य सामग्री की दुकानों में घरेलू सिलेंडरों का उपयोग और मनमाने दामों पर लोगों को मिठाइयों समेत अन्य खाद्य सामग्री को बेचा जाता है। शुक्रवार को औचक निरीक्षण के दौरान दुकानों में लगाई गई मूल्य सूची और प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर लगाई गई तय मूल्य सूची में काफी अंतर था। जिस पर कार्रवाई करते हुए उपमंडल अधिकारी और खाद्य निरीक्षक ने मौके पर सब्जी की 5 दुकानों से 197 किलो सब्जी जब्त की।
विज्ञापन


एक चिकन की दुकान से 15 किलो चिकन, दो मीट की दुकानों से 20 किलो मीट और तीन ढाबों से तीन घरेलू सिलेंडर जब्त किए। प्रशासन द्वारा तय मूल्य से सब्जियों के दाम अधिक होने, रेट लिस्ट न लगाने और गली सड़ी खाद्य सामग्री रखने पर खाद्य आपूर्ति निरीक्षक ने 11 दुकानदारों के चालान काटे। एसडीएम राघव शर्मा ने बताया कि प्रशासन द्वारा तय मूल्य से अधिक पैसा लेने, मूल्य सूची न लगाने और गली सड़ी खाद्य सामग्री बेचने पर सब्जी विक्रेताओं की सब्जी जब्त कर जुर्माना किया गया है। मनमाने रेट पर खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों पर प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपमंडल की सभी जगहों पर प्रशासन की ओर से मूल्य सूची की जांच कर उपभोक्ताओं से मनमाने दाम वसूल करने वाले दुकानदारों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed