{"_id":"5ab3e93b4f1c1b4f5a8b480c","slug":"181521740091-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शालानाला में कार बस में टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शालानाला में कार बस में टक्कर, तीन घायल
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगवाईं (मंडी)। औट के तहत शालानाला के पास एक पंजाब रोडवेज की बस और कार में टक्कर हो गई। हादसे में कार में बैठे तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने कार चालक पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बस चालक कुलदीप पुत्र रतन सिंह निवासी हारटा तहसील होशियारपुर ने पुलिस थाना औट में अपनी शिकायत में बताया कि वह पंजाब रोडवेज में बतौर चालक कार्यरत है। 21 मार्च को जब यह अपनी बस को लेकर मनाली जा रहा था तो शाला नाला के पास एक कार कुल्लू से मंडी की तरफ तेज गति से आई और बस से टकरा गई। हादसे में कार में सफर कर रहे तीन लोगों को चोटें आई हैं। शिकायत पर पुलिस ने कार चालक पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सड़क से नीचे गिरा स्कूटी सवार, जख्मी
सुंदरनगर(मंडी)। नौलखा के पास एक स्कूूटी चालक सड़क से नीचे गिर गया। इस दौरान उसे चोटें आई हैं। पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी में मामला दर्ज किया गया है। चालक राकेश कुमार पुत्र परस राम निवासी जुगाहन का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सड़क से नीचे गिरा स्कूटी सवार, जख्मी
सुंदरनगर(मंडी)। नौलखा के पास एक स्कूूटी चालक सड़क से नीचे गिर गया। इस दौरान उसे चोटें आई हैं। पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी में मामला दर्ज किया गया है। चालक राकेश कुमार पुत्र परस राम निवासी जुगाहन का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन