{"_id":"5a0f17994f1c1b60678bbd06","slug":"171510938521-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाहर अग्रिकांड प्रभावित 33 बेघर परिवारों को मिली अस्थायी छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाहर अग्रिकांड प्रभावित 33 बेघर परिवारों को मिली अस्थायी छत
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालीचौक (मंडी)। डाहर अग्निकांड के प्रभावितों को प्रशासन ने अस्थायी आशियाने सौंप दिए हैं। अब अग्रिकांड प्रभावित तंबुओं में सर्द रातें नहीं काटेंगे। गत दिनों अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रभावितों की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद प्रशासन ने टीन के शेडों का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर प्रभावितों को अस्थायी छतें प्रदान कर दी हैं। डाहर अग्रिकांड प्रभावितों को हादसे के 18 दिन बीत जाने के बाद भी दिक्कतें पेश आ रही थीं। यहां पर तंबुओं के नीचे लोग सर्द रातें काटने को मजबूर थे। अब प्रशासन ने 28 अस्थायी टीन के शेडों का कार्य पूरा कर इन्हें प्रभावितों के सुपुर्द कर दिया है। इससे बेघर 33 परिवारों को आशियाना मिल गया है।
इन्हें मिला अस्थायी ठिकाना
बोधी देवी, ठाकुर दास, गुम्मत राम, रोशन लाल, सुख राम, जगत राम, डाबे राम, हेत राम, प्रीतम राम, आलम चंद, रमेश, जय राम, सूबे राम, डोले राम, फते राम, भूप सिंह, जय चंद, मुगलू राम, चुनी लाल, लुहारी देवी, केबली राम, रूप लाल, चेत राम, मागू राम, नूप सिंह, हेती देवी, बुध राम, राम सिंह को अस्थायी छत मिल गई है।
जल्द मिलेगी बिजली की सुविधा
डाहर अग्रिकांड प्रभावितों को जल्द बिजली की सुविधा मिलेगी। इसके लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। घटना के बाद स्वयंसेवी संस्थाओं ने इन प्रभावित लोगों की खासी मदद की थी। जिससे प्रभावितों को काफी सहारा मिला था। लेकिन, अभी तक बिजली की सुविधा न मिलने से यहां पर प्रभावित परेशान हो रहे हैं। प्रभावितों ने जल्द बिजली सुविधा की मांग उठाई है।
विज्ञापन
जल्द मिलेगी स्थायी छत : तहसीलदार
तहसीलदार बालीचौकी अनिल कुमार ने कहा कि अग्रिकांड प्रभावितों को जल्द ही स्थायी छत मिलेगी। इसके लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। प्रभावितों की सूची तैयार कर ली गई है। घर के निर्माण के लिए प्रभावितों को टीडी भी उपलब्ध करवाई जाएगी।