फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   14 crore bridge to be built on Beas in Thalot say cm jairam

थलोट में ब्यास पर बनेगा 14 करोड़ से पुल : जयराम

Thu, 15 Jul 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
14 crore bridge to be built on Beas in Thalot say cm jairam
बालीचौकी (मंडी)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को सराज के बालीचौकी में 2.28 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण किया। थलोट में ब्यास नदी पर बनने वाले नए पुल के लिए 14 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

बुराह-पंजाई वाया घाट मुहाट 11 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण प्रगति पर है। बालीचौकी में तीर्थन खड्ड पर 4.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन पुल का भी सीएम ने निरीक्षण किया। अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि पुल के निर्माण से मंडी जिले के बालीचौकी तथा कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी तथा अन्य गण्यमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
पीएचसी समेत तीन भवन जनता को समर्पित
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बालीचौकी में 1.18 करोड़ की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन तथा 1.10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कोषाधिकारी कार्यालय भवन एवं सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का लोकार्पण किया। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि इतिहास में पहली बार किसी सरकार को कोरोना संक्रमण जैसे कठिन दौर का सामना करना पड़ा है।

प्रदेश सरकार ने इस चुनौती को न केवल सफलतापूर्वक पार किया, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि प्रदेश में विकास कार्य अवरुद्ध न हों। कहा कि बालीचौकी क्षेत्र में 25.82 करोड़ की लागत से थलोट-पंजाई सड़क स्तरोन्नत की जा रही है, जबकि बालीचौकी में 10 करोड़ से मिनी सचिवालय भवन का निर्माण भी किया जा रहा है। बालीचौकी में ही 17.50 करोड़ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण के साथ-साथ 4.50 करोड़ रुपये की लागत से सेरीकल्चर भवन का निर्माण भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed