{"_id":"5bd1f845bdec2232cd69aa58","slug":"11540487237-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों का बढ़ा किराया न चुकाने पर कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों का बढ़ा किराया न चुकाने पर कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। नगर परिषद की दुकानों का बढ़ा किराया न देने पर कारोबारियों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। नगर परिषद की बैठक में निर्णय लिया कि अगर बढ़ा किराया चुकता न किया तो संबंधित विभागों से बिजली-पानी के कनेक्शन काटने की सिफारिश की जाएगी। वीरवार को नगर परिषद की बैठक अध्यक्ष सुमन ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें कई फैसले लिए गए। नगर परिषद ने गांधी चौक और आसपास क्षेत्र की दुकानों का किराया बढ़ाया है। वहीं, गांधी चौक और इंदिरा मार्केट के कारोबारियों को खत्म हो चुके लीज एग्रीमेंट नए सिरे से बनाने की अपील की। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो फिर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यहां तक कि दुकानों को खाली करवा लिया जाएगा। इंदिरा मार्केट की एक दुकान के आवंटन को लेकर पार्षदों में माहौल गरमा गया और कुछ पार्षदों में नोक झोंक भी हुई। कुछ समय पहले नगर परिषद ने गांधी चौक और आसपास की दुकानों का किराया बढ़ाकर 1760 रुपये किया था जबकि इससे पहले कारोबारी महज 200 रुपये देते थे।
...
एक करोड़ के करीब फंसा किराया
एक अनुमान के मुताबिक कारोबारी दुकानों के किराए के रूप में नगर परिषद के करीब एक करोड़ रुपये दबाए बैठे हैं। यही पैसा शहर के विकास में काम आना है। शहरवासियों और कारोबारियों को बेहतर सुविधाएं देने के विकास कार्यों के लिए इस पैसे का प्रयोग होना था लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।
...
सड़कों की दशा सुधारने के निर्देश
बैठक में बरसात के बाद मंडी की सड़कों की दशा खराब होने का मुद्दा भी खूब गूंजा। बैठक में नप अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने सड़कों की मरम्मत करने के निर्देश दिए। वहीं पार्षदों से अपने-अपने वार्ड की सड़कों की मरम्मत के लिए कहा ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
...
ये पार्षद रहे मौजूद
बैठक में उपाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, अलकनंदा हांडा, सिमरनजीत कौर, नेहा कुमारी, पुष्प राज कात्यायन, जितेंद्र शर्मा, निर्मला शर्मा, बंसी लाल, विशाल ठाकुर और नीलम शर्मा मौजूद रहे।
000