{"_id":"5abd1a594f1c1bbf618b45af","slug":"11522342489-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैराथान प्रतियोगिता के विजेता को मिलेगा दस हजार का इनाम 18-19-24","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैराथान प्रतियोगिता के विजेता को मिलेगा दस हजार का इनाम 18-19-24
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैराथन के विजेता को मिलेंगे दस हजार
जोगिंद्रनगर (मंडी)। एक से पांच अप्रैल तक लघु शिवरात्रि देव मेला जोगिंद्रनगर में होने वाली राज्य स्तरीय मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन आदर्श कन्या स्कूल से एक अप्रैल को प्रात: किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम जोगिंद्रनगर अमित मैहरा हरी झंडी दिखाकर करेंगे। पुरुष मैराथन आदर्श कन्या स्कूल से शुरू होकर छपरोट तक जाएगी। प्रथम पुरस्कार 10,000 रुपये, द्वितीय 7000 रुपये, जबकि तृतीय पुरस्कार पांच हजार रुपये होगा। 1-1 हजार रुपये के सात सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। महिला मैराथन आदर्श कन्या स्कूल से लेकर स्यूरी मंदिर तक होगी। इसमें प्रथम स्थान पाने वाले को पांच हजार रुपये से नवाजा जाएगा। जबकि, द्वितीय को 3100 सौ तथा तृतीय को 2100 रुपयों के अलावा पांच सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। अंडर-15 छात्र-छात्राओं की मैराथन आदर्श कन्या स्कूल से शानन स्थित छपरोट लिंक रोड तक होगी। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कारों के तौर पर 3100, 2100 और 1500 रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। 500-500 के सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।