फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   दस विधानसभा क्षेत्रों से मात्र एक महिला चुनाव मैदान में

दस विधानसभा क्षेत्रों से मात्र एक महिला चुनाव मैदान में

Thu, 26 Oct 2017 10:55 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
दस विधानसभा क्षेत्रों से मात्र एक महिला चुनाव मैदान में
दस विधानसभा क्षेत्रों से मात्र एक महिला चुनाव मैदान में
विज्ञापन

मंडी के 5 विस क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा
कांग्रेस ने मात्र मंडी सीट से जताया महिला पर विश्वास
भाजपा ने एक भी महिला प्रत्याशी पर नहीं खेला दांव
जिला में महज एक बार ही महिला बनी है एमएलएम
त्रिपुरारी सांख्यान
मंडी।
जिला मंडी के पांच विधानसभा क्षेत्रों में महिला वोटरों का दबदबा है। यहां महिला वोटर बाजी पलट सकती हैं। इसके बावजूद कांग्रेस ने केवल मंडी हॉट सीट से ही चंपा ठाकुर को बतौर महिला प्रत्याशी उतारा है। जबकि भाजपा ने एक भी महिला प्रत्याशी पर दांव नहीं खेला है। हालांकि, जिला मंडी से दर्जनों महिला प्रत्याशियों के आवेदन गए हैं। मौका सिर्फ एक ही महिला प्रत्याशी को मिला है।
खास बात यह है कि जिला मंडी में 10 विधानसभा क्षेत्रों में महज एक बार महिला प्रत्याशी एमएलए बनी है। वो भी 1990 में रोचक मुकाबले में। भाजपा की लीला ने चार बार विजय पताका फहराने वाले रंगीला राव का रथ रोककर भाजपा की झोली में सीट डाली थी। उसके बाद कोई भी महिला मंडी से एमएलए नहीं बनी है।
विज्ञापन


महिला बहुल क्षेत्रों के आंकड़े
विधानसभा क्षेत्र कुल बूथ महिलाएं पुरुष कुल मतदाता अंतर
जोगिंद्रनगर 127 44833 43837 88670 996
धर्मपुर 100 36905 35499 72404 1406
मंडी 104 34468 33222 67690 1246
बल्ह 98 35044 34691 69735 353
सरकाघाट 107 40803 39855 80658 948

हमेशा महिला शक्ति को दी है तरजीह : दीपक
इस बारे में कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा का कहना है कि कांग्रेस ने महिलाओं को हमेशा उच्च स्थान दिए हैं। कांग्रेस में वर्तमान में भी महिलाएं उच्च पदों पर आसीन हैं और पार्टी आगे भी महिलाओं को पूरा मान देगी। जहां तक टिकट का सवाल है तो वह कार्यकर्ताओं का योगदान और सेवाएं देखकर ही प्रदान किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकमान के हाथ टिकट : रणबीर
भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने कहा कि जिले से कुछ महिलाओं ने आवेदन किए थे, लेकिन टिकट फाइनल करना पार्टी हाईकमान के हाथ में है। जिला से कुछ महिलाओं ने आवेदन किए थे, जो बाद में फाइनल नहीं हो सके।

इन आंकड़ों पर भी करें गौर
इसी प्रकार अगर पूरे मंडी जिला के आंकड़ों को देखा जाए तो यहां के 1094 पोलिंग बूथों पर कुल मतदाता 746859 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed