फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   गुडिय़ा मामले में न्याय दिलाने की आड में राजनीति कर रही भाजपा:सुशीला

गुडिय़ा मामले में न्याय दिलाने की आड में राजनीति कर रही भाजपा:सुशीला

Sun, 23 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
गुडिय़ा मामले में न्याय दिलाने की आड में राजनीति कर रही भाजपा:सुशीला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुंदरनगर (मंडी)। महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुशीला नेगी ने कहा कि गुड़िया मामले में न्याय दिलाने की आड़ में भाजपा राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की कांग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती है। रविवार को सुंदरनगर में जिला महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। जिसमें महिला कार्यकर्ताओं ने गुड़िया को श्रद्धांजलि दी और उसकी आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। महिला संगठन की चर्चा करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सुशीला नेगी ने कहा कि कांग्रेस ने देश की महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि 20 अगस्त को प्रदेश महिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल सरकार से देश में महिलाओं को बराबरी के अधिकार देने के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की मांग करेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पूजा, लता ठाकुर, पवन ठाकुर, संजू डोगरा, नरेश चौहान, प्रेम लाल गुड्डू, ब्रह्मदास चौहान, मधुमति, कांता चंदेल, शिवानी चौहान, लता ठाकुर, रेवती वर्मा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed