फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Conveyed a message of compassion for living beings and nature conservation through cow worship.

Mandi News: गोपूजन कर जीव-दया और प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

Tue, 01 Sep 2026 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Conveyed a message of compassion for living beings and nature conservation through cow worship.
पांगणा में बहुला चतुर्दशी पर गोपूजन करती महिलाएं। स्त्रोत- जागरूक पाठक्
करसोग (मंडी)। पांगणा, सुकेत और मंडी क्षेत्र में महिलाओं ने बहुला चतुर्दशी के अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोपूजन कर जीव-दया और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। महिलाओं ने व्रत रखकर घरों और गोशालाओं के आंगन को गोबर से पोतकर पवित्र किया।
विज्ञापन

इस दौरान जौ के आटे से गाय, बछड़े, बाघ, राजा और सीढ़ी सहित विभिन्न आकृतियां बनाकर पूजा की गई। धूप-दीप जलाकर गोमाता की आराधना की गई और उनके गले में दुर्वा की मालाएं पहनाई गईं। पूजन के बाद महिलाओं ने सामूहिक रूप से बैठकर बहुला की लोककथा सुनी।
विज्ञापन

प्राकृतिक खेती से जुड़ी लीना शर्मा, ममता शर्मा, पुष्पलता महाजन, आशा शर्मा, कमलेश शर्मा, छाया, मुन्ना, दमयंती, सुदेश और वीना ने कहा कि आज बहुला चतुर्दशी की परंपरा और अधिक प्रासंगिक हो गई है। सड़कों पर लावारिस घूमते पशु, प्लास्टिक खाकर बीमार हो रहा गोवंश और घटती देसी पशु परंपराएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि केवल एक दिन गोपूजन करने के बजाय वर्षभर पशु कल्याण, स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed