फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Man's body found in roadside drain; death suspected to be due to a fall.

Mandi News: सड़क के किनारे नाली में मिला व्यक्ति का शव, गिरने से माैत की अाशंका

Tue, 01 Sep 2026 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Man's body found in roadside drain; death suspected to be due to a fall.
पंडोह (मंडी)। पंडोह में रविवार रात एक व्यक्ति के सड़क के किनारे नाली में गिरने से मौत हो गई। सोमवार सुबह करीब सात बजे स्थानीय लोगों ने शव को नाली में पड़ा देखा, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पंडोह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपनी सुपुर्दगी में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला नाली में गिरने का प्रतीत हो रहा था।
विज्ञापन

हालांकि, घटनास्थल के सामने स्थित एक दुकान के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर व्यक्ति ऊपर की ओर से गिरकर सड़क के किनारे नाली में जाता हुआ दिखाई दिया। घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। उस दौरान क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी और नाली के आसपास पानी भरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि गिरने के बाद व्यक्ति की पानी में डूबने या किसी अन्य कारण से मौत हुई हो सकती है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

मृतक की पहचान तारा चंद पुत्र स्व. जिंदू राम निवासी अपर पंडोह डाकघर पंडोह के रूप में हुई है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि व्यक्ति किन परिस्थितियों में गिरा और उसकी मौत कैसे हुई, इसका पता लगाया जा रहा है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed