{"_id":"6a95cb2e15f164e7f4073a04","slug":"water-filled-potholes-lohardi-banaun-road-turns-into-a-pond-mandi-news-c-90-1-mnd1021-211186-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गड्ढों में पानी, लोहारड़ी-बनौण सड़क बनी तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गड्ढों में पानी, लोहारड़ी-बनौण सड़क बनी तालाब
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की लोहारड़ी-बनौण सड़क की खस्ताहालत पर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। बरसात के दौरान सड़क पर बने जगह-जगह गड्ढों में पानी भरने से तालाब जैसी स्थिति बन गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं की गई है।
स्थानीय निवासियों कमल, रमेश, परमानंद और राजू ने बताया कि पिछले दो वर्षों से सड़क पर बने गड्ढों को नहीं भरा गया है। बरसात में सड़क के कलवर्ट बंद होने के कारण पानी की निकासी भी प्रभावित हो रही है। इससे लोगों की जमीन पर भूस्खलन हो रहा है और आसपास स्थित मकानों के लिए भी खतरा पैदा हो गया है।
लोगों का कहना है कि जब भी वे सड़क की समस्या के संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से मिलते हैं तो बजट उपलब्ध न होने का हवाला दिया जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि बरसात खत्म होने के बाद सड़क की जल्द मरम्मत करवाई जाए। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव ठाकुर हीरापाल सिंह ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से जिले की बदहाल सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए आवश्यक निर्देश देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लोहारड़ी-बनौण सड़क की खराब हालत से स्थानीय लोग लंबे समय से परेशान हैं।
विज्ञापन
बरसात के दौरान सड़क को चालू रखा गया है। बरसात समाप्त होने के बाद इसकी मरम्मत कर दी जाएगी।
रोशन ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग सुंदरनगर