{"_id":"6ac6791b2af58b2c5002c71f","slug":"mandi-87-year-old-woman-sat-on-a-rock-in-the-middle-of-the-beas-river-all-night-here-are-the-full-details-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी: ब्यास नदी के बीच पत्थर पर पूरी रात बैठी रही 87 वर्षीय महिला, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: ब्यास नदी के बीच पत्थर पर पूरी रात बैठी रही 87 वर्षीय महिला, जानें पूरा मामला
Wed, 07 Oct 2026 10:24 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:24 PM IST
सार
मंडी जिले के सैण मोहल्ला निवासी 87 वर्षीय कमला देवी पूरी रात ब्यास नदी के ठंडे पानी के बीच एक पत्थर पर बैठी रहीं।
विज्ञापन
ब्यास नदी(फाइल)।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सैण मोहल्ला निवासी 87 वर्षीय कमला देवी पूरी रात ब्यास नदी के ठंडे पानी के बीच एक पत्थर पर बैठी रहीं। गनीमत रही कि इस दौरान पंडोह बांध से पानी नहीं छोड़ा गया, अन्यथा वह तेज बहाव में बह सकती थीं। सुबह विद्युत बोर्ड कर्मचारियों ने उन्हें देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार कमला देवी को रात में खाना और दवा देकर कमरे में सुलाया गया था। सुबह वह कमरे से गायब मिलीं। तलाश के दौरान वह नदी के बीच पतले कंबल में लिपटी मिलीं। पुलिस ने उन्हें पीठ पर उठाकर सुरक्षित बाहर निकाला। मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही कमला देवी का जोनल अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन