फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   man sliped when givving pose for photograph

फोटो का पोज देते समय पहाड़ी से फिसला, मौत

Thu, 26 Dec 2013 11:42 AM IST
अमर उजाला, कसौली
अमर उजाला, कसौली Updated Thu, 26 Dec 2013 11:42 AM IST
विज्ञापन
man sliped when givving pose for photograph

कसौली के लवर प्वाइंट पर परिवार संग घूमने आए एनआरआई 57 वर्षीय मंजीत सिंह की पहाड़ी से फिसलकर मौत हो गई है।

विज्ञापन


फोटो खिंचवाते समय यह हादसा हुआ। मृतक पहाड़ी से फिसलकर करीब 300 फीट गहरे घने जंगल में जा गिरा।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव ढूंढा। पुलिस मामले में 174 के तहत कार्रवाई कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक पर्यटक मंजीत सिंह (57) अमेरिका में रहता है। मूल रूप से वह दिल्ली में हाउस नंबर डेल्टा 2/202, यूनेस्को अपार्टमेंट, 30 एक्सटेंशन 92 का रहने वाला है।

खाई में गिरने से उसके सिर पर गहरी चोटें आईं। वह परिवार संग मंगलवार को कसौली पहुंचे थे। सभी बैकुंठ रिजोर्ट में ठहरे हुए थे। उनके साथ दो बेटियां, उनकी पत्नी और बहन भी थी।
विज्ञापन


दोपहर करीब तीन बजे वह लवर प्वाइंट घूमने। खूबसूरत वादियों के बीच फोटो खि्ांचवाने के चक्कर में वह कुछ दूर तक चले गए। इसी बीच फोटो का पोज देते वक्त अचानक पैर फिसला और मंजीत 300 फीट गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की पुष्टि थाना प्रभारी कसौली अशोक कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि 174 के तहत कार्रवाई डालकर पुलिस छानबीन कर रही है।

और बिगड़ेगा मौसम, हिमाचल में बर्फबारी-बारिश के आसार

हिमाचल में फिर से बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने 27 से 31 दिसंबर तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है।

मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर इस दौरान हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ में परिवर्तन आता है तो पूर्वानुमान में परिवर्तन भी देखने को मिल सकता है।


व्हाइट क्रिसमस न होने के बाद अब लोगों को नए साल पर बर्फबारी की उम्मीद है।

चार दिन पहले इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। इसके बाद से मौसम में करवट ले रहा है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

एक दिन में राजधानी शिमला के तापमान में दो डिग्री का इजाफा हुआ है। मंगलवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 2.3 और अधिकतम 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बुधवार को यह बढ़कर 4.5 और 14.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसी तरह ऊना का न्यूनतम तापमान एक डिग्री घटा और अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़ा है।

पूर्वानुमान : 27 से 31 तक बिगड़ेगा मौसम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो सकती है बर्फबारी मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होगी बारिश।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed