{"_id":"9b7df2dfbcc918c61564f6787c98fc4d","slug":"lama-himachal-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"लामा की हत्या के बाद बौद्ध मठ में लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लामा की हत्या के बाद बौद्ध मठ में लूट
अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 16 Nov 2013 02:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में जनजातीय जिला किन्नौर के पूह खंड के लियो और हांगो के मध्य स्थित बौद्ध मठ को लामा की हत्या कर लूट लिया गया।
विज्ञापन
मठ से अष्टधातु की एक मूर्ति और अन्य सामान गायब है। मामले की जांच के लिए डीएसपी किन्नौर की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया है।
पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी वीरवार देर शाम को तब मिली जब क्षेत्र का एक व्यक्ति मठ में पहुंचा। वहां किसी को न पाकर वह ढूंढते हुए लामा दोरजे लुंडुप (65) के कमरे में पहुंचा तो वहा उनका शव पड़ा था।
दोरजे लुंडुप ग्यू स्पीति का रहने वाले थे। सूचना मिलते ही डीएसपी किन्नौर केके वर्धन की अगुवाई में पुलिस दल घटना स्थल पहुंच गया और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डीएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या लामा की हत्या रस्सी से गला दबाकर की गई लगती है। पुलिस ने लूटपाट और हत्या का मामला दर्ज किया है।