फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Work claimed to have started in the House, but stalled at the site: Shourie

सदन में बताया काम शुरू, मौके पर ठप पड़ा है कार्य : शौरी

Fri, 28 Aug 2026 06:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Work claimed to have started in the House, but stalled at the site: Shourie
बंजार-गाड़ागुशैणी सड़क पर भरठीधार के पास क्षतिग्रस्त हुआ है डंगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। बंजार-गाड़ागुशैणी सड़क पर भरठीधार के समीप डंगा गिरने से बाधित सड़क को लेकर सरकार के दावों पर विधायक सुरेंद्र शौरी ने एतराज जताया है। पिछले दिन सदन में लोक निर्माण मंत्री ने डंगे का कार्य शुरू होने की बात कही थी लेकिन शुक्रवार सुबह विधायक जब स्वयं मौके पर पहुंचे तो धरातल पर डंगे के निर्माण का कोई कार्य शुरू नहीं हुआ था। शौरी ने कहा कि सदन के भीतर सरकार और विभाग कार्य शुरू होने का दावा कर रहे थे लेकिन कार्य शुरू नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े गंभीर विषयों पर सदन में तथ्यात्मक जानकारी देने के बजाय यदि झूठे दावे किए जाएंगे तो इससे सरकार और विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक है। भरठीधार के समीप डंगा गिरने के कारण बंजार-गाड़ागुशैणी सड़क का एक महत्वपूर्ण हिस्सा प्रभावित हुआ है। यह मार्ग बंजार विधानसभा क्षेत्र की छह तथा सराज विधानसभा क्षेत्र की चार पंचायतों के हजारों लोगों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। शौरी ने भरठीधार में क्षतिग्रस्त डंगे का निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू करने की मांग रखी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed