{"_id":"65bd2b6082e9ff39560d22d6","slug":"weather-cleared-now-danger-of-avalanche-increases-kullu-news-c-89-1-ssml1012-116022-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मौसम खुला, अब बढ़ा हिमस्खलन का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मौसम खुला, अब बढ़ा हिमस्खलन का खतरा
Fri, 02 Feb 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 02 Feb 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
पांगी घाटी के श्योर के समीप किलाड़ सड़क की बहाली में जुटे सीमा सड़क संगठन के कामगार।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला कुल्लू और लाहौल के ऊंचे इलाकों में हुई 90 से 150 सेंटीमीटर तक बर्फबारी से अब हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। खासकर अटल टनल रोहतांग के दोनों छोरों के साथ लाहौल घाटी और जलोड़ी दर्रा में यह खतरा ज्यादा है।
धूप खिलने से बर्फ टूटकर नीचे गिर जाती है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने भी लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। यह खतरा आने वाले दिनों तक जारी रहेगा। कुल्लू जिले के साथ लाहौल के कई ऐसे अति संवेदनशील इलाके हैं जहां हिमस्खलन जानमाल के लिए खतरा हो सकता है।
मनाली से नेहरुकुंड, पलचान से लेकर अटल टनल रोहतांग के साथ पोर्टल तथा लाहौल के सिस्सू, गोंधला, उदयपुर तिंदी, तांदी के साथ दारचा की तरफ भी पहाड़ी से हिमस्खलन होने की आशंका है। इसके अलावा बंजार की तरफ से सोझा से लेकर जलोड़ी दर्रा तथा खनाग से लेकर जलोड़ी दर्रा तक हिमस्खलन के कई प्वाइंट हैं।
विज्ञापन
इन जगहों पर बर्फबारी में भी लोगों की आवाजाही रहती है। एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार ने जिलावासियों से बर्फीले और संवदेनशील इलाकों की ओर न जाने का आग्रह किया है। सैलानियों को भी सोलंगनाला और जलोड़ी दर्रे की तरफ रुख न करने की सलाह दी है। संवाद