फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Female students to showcase their mettle in Pujali.

Kullu News: पुजाली में दमखम दिखाएंगी छात्राएं

Sun, 30 Aug 2026 03:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 03:42 PM IST
विज्ञापन
Female students to showcase their mettle in Pujali.
बंजार (कुल्लू)। शिक्षा खंड बंजार के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुजाली में रविवार को अंडर-14 खंड स्तरीय छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में 31 विद्यालयों की करीब 325 छात्राएं दमखम दिखाएंगी। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन और खो-खो के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

वहीं, शिकारी घाट पंचायत की प्रधान मंजू मेहता बतौर मुख्यातिथि शामिल रहीं। खिलाड़ियों ने भव्य मार्चपास्ट की सलामी दी। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। कार्यवाहक प्रधानाचार्य जगजीवन राम और खंड खेलकूद प्रभारी महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है। इससे शारीरिक विकास संभव होता है। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष ध्यान सिंह, उपाध्यक्ष खिला देवी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed