फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Traders in Banjar discussed their demands and issues.

Kullu News: बंजार में व्यापारियों ने मांगों और समस्याओं पर की चर्चा

Sun, 30 Aug 2026 03:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 03:34 PM IST
विज्ञापन
Traders in Banjar discussed their demands and issues.
डीएसपी राजेश कुमार का व्यापार मंडल बंजार ने किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। व्यापार मंडल बंजार की बैठक रविवार को नगर पंचायत बंजार के सभागार में हुई। इसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में डीएसपी बंजार राजेश कुमार भी शामिल रहे। उन्हें व्यापार मंडल बंजार के प्रधान परमेश शर्मा ने सम्मानित किया। बैठक में समस्याओं, मांगों एवं स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की गई।
संगठन की मजबूती, व्यापारियों के हितों और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर भी विमर्श किया गया। बैठक में व्यापारियों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, नशे जैसी सामाजिक बुराई पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा स्थानीय स्तर पर उत्पन्न होने वाली विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए चर्चा हुई।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बंजार बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को डीएसपी के समक्ष रखा। विशेष रूप से पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, कानून व्यवस्था तथा व्यापारियों एवं आम जनता की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श हुआ। व्यापार मंडल बंजार के प्रधान परमेश शर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल बंजार क्षेत्र के विकास, व्यवस्था और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर भी सक्रिय भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ मिलकर नशे के विरुद्ध व्यापार मंडल काम करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed