फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The administration has sought the names of people from Kullu who went to Nepal.

Kullu News: प्रशासन ने मांगे नेपाल गए कुल्लू के लोगों के नाम

Sat, 29 Aug 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
The administration has sought the names of people from Kullu who went to Nepal.
कुल्लू। नेपाल में 26 अगस्त को आई प्रलयंकारी बाढ़ के बाद कुल्लू प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। जिला प्रशासन ने आपातकालीन परिचालन केंद्र स्थापित कर नेपाल गए लोगों के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। अभी तक कुल्लू और लाहौल-स्पीति प्रशासन के पास किसी व्यक्ति के लापता होने की सूचना नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि यदि उनका कोई परिजन, रिश्तेदार या परिचित नेपाल यात्रा पर गया था और उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। कार्यवाहक उपायुक्त कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर ने कहा कि लापता व्यक्ति से संबंधित सत्यापित जानकारी मिलने से राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सूचना देते समय लापता व्यक्ति का पूरा नाम, जन्म तिथि, पासपोर्ट या पहचान पत्र का विवरण, मोबाइल नंबर, ई-मेल और स्थायी पते की जानकारी उपलब्ध करवाएं। सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के मोबाइल नंबर 94594-85157 अथवा टोल फ्री नंबर 1070 और 1077 पर दी जा सकती है। राठौर ने लोगों से सोशल मीडिया पर अपूर्ण या भ्रामक सूचनाएं प्रसारित न करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed