{"_id":"673b71552204dd3fa301c476","slug":"villagers-meeting-with-mla-anuradha-in-shansha-kullu-news-c-89-1-ssml1012-135075-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शांशा में विधायक अनुराधा के साथ हुई ग्रामीणों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शांशा में विधायक अनुराधा के साथ हुई ग्रामीणों की बैठक
Mon, 18 Nov 2024 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 18 Nov 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल के जाहलमा में चल रहे छह महिला मंडलों के सांकेतिक धरने पर सोमवार को सातवें दिन ग्राम पंचायत शांशा की महिलाएं बैठीं। इसमें गांव के पुरुषों ने भी भाग लिया।
धरने पर बैठने के कुछ घंटों बाद जानकारी दी गई कि विधायक अनुराधा राणा गांव वालों से मिलने शांशा पहुंच रही हैं तो कुछ लोग बैठक में शामिल होने के लिए गांव पहुंचें। पंचायत प्रधान प्रशांत शर्मा ने बताया कि बैठक में पंचायत के लगभग सभी मुद्दों पर सहमति बनी है। तय समय पर सभी कार्यों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया। सांकेतिक धरना के संयोजक सुदर्शन जस्पा ने बताया कि धरने के आगे बढ़ने के साथ संबंधित पंचायतों ही दिक्कतों के निवारण का समाधान भी सुनिश्चित होता जा रहा है। आंदोलन सकारात्मक दिशा की ओर बढ़ रहा है। संवाद
--