फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Relief from trekking: Road to be built up to Rashol.

Kullu News: पैदल सफर से मिलेगी निजात, रशोल तक बनेगी सड़क

Fri, 11 Sep 2026 10:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Relief from trekking: Road to be built up to Rashol.
म​णिकर्ण घाटी के कटागला, छलाल और रशोल गांवों को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित सड़क के निर्माण कार्य
कुल्लू। सड़क सुविधा से वंचित पार्वती घाटी के रशोल गांव समेत कटागला और छलाल के ग्रामीणों का वर्षों पुराना इंतजार खत्म होने जा रहा है। शुक्रवार को जयनाला-कटागला-छलाल-रशोल सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया। कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने सड़क का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। नाबार्ड की ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि योजना के तहत स्वीकृत इस परियोजना पर 13.18 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि सड़क का निर्माण निर्धारित समय से चार माह पहले पूरा किया जाएगा। इसे 16 माह के बजाय 12 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सड़क बनने से कटागला, छलाल और रशोल गांव सीधे सड़क सुविधा से जुड़ जाएंगे। अब तक पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण ग्रामीणों को लंबा सफर पैदल तय करना पड़ता था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क बनने से ग्रामीणों की आवाजाही आसान होने के साथ किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाना आसान होगा और बच्चों को शिक्षा के लिए आने-जाने में भी राहत मिलेगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को पार्वती नदी के दोनों छोर से एक साथ निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शागणा-बलरगा-शिल्ला सड़क को भी प्राथमिकता में रखा गया है। इसके अलावा दुर्गम गांव ग्राहण और नक्शान को सड़क सुविधा से जोड़ने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के मार्गदर्शन में जिया चौक से मणिकर्ण तक सड़क सुधार के लिए केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय से 38 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को मार्ग के जर्जर हिस्सों का एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सभी महिला मंडलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। छलाल महिला मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने भी विधायक से मुलाकात की। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद, इंदिरा ठाकुर, गोपाल ठाकुर, जिला परिषद सदस्य प्रवीण ठाकुर और किशन ठाकुर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed