फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   HRTC bus to run on Narogi route again: Khemraj

नरोगी रूट पर फिर दौड़ेगी एचआरटीसी बस : खेमराज

Fri, 11 Sep 2026 04:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
HRTC bus to run on Narogi route again: Khemraj
भुंतर (कुल्लू)। भुंतर-नरोगी रूट पर करीब एक साल से बंद हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवा जल्द बहाल होगी। आगामी एक सप्ताह के भीतर बस के नरोगी बस अड्डे तक पहुंचने की उम्मीद है। इससे नरोगी के साथ बरशोगी, त्रैहण और पियाशनी गांवों के सैकड़ों लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

प्रदेश इंटक के पूर्व नेता खेमराज ठाकुर ने बताया कि नरोगी सड़क पर डंगे लगाने का काम इन दिनों चल रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क को दुरुस्त किया जा रहा है और काम अंतिम चरण में है। इसके पूरा होते ही बस सेवा नरोगी बस अड्डे तक बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि करीब एक साल से बस सेवा बंद होने के कारण क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बस सेवा दोबारा शुरू होने से ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा मिलेगी और उन्हें निजी वाहनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed