फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Swami Vivekananda General Knowledge exam on 4th: Hrithik

स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान परीक्षा चार को : ऋतिक

Fri, 11 Sep 2026 03:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 03:27 PM IST
विज्ञापन
Swami Vivekananda General Knowledge exam on 4th: Hrithik
प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी को मिलेगा 31,000 रुपये इनाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रदेश में स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान परीक्षा चार अक्तूबर को करवाई जाएगी। इसके लिए 14 से 26 सितंबर तक पंजीकरण किया जा सकेगा। यह बात पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कुल्लू इकाई के अध्यक्ष ऋतिक कार्तिक ने कही। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद सामान्य ज्ञान परीक्षा करवाती है।
विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से यह परीक्षा करवाई जाती है। पिछले वर्ष की प्रतियोगिता में कुल्लू की छात्रा ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी को 31,000 रुपये, द्वितीय को 21,000 रुपये तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को 15,000 रुपये बतौर इनाम दिया जाएगा। जिला स्तर पर प्रथम तीन स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को 11,000-11,000 रुपये का इनाम प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा में हिमाचल, भारत, विश्व, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन, भाषा, सामान्य विज्ञान, धर्म एवं संस्कृति, खेलकूद, समसामयिक विषय, तर्कशक्ति और विद्यार्थी परिषद से जुड़े विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा का परिणाम 31 अक्तूबर को प्रदेश और जिला स्तर पर घोषित किया जाएगा। प्रदेशस्तरीय सम्मान समारोह 12 जनवरी 2027, जबकि जिला स्तरीय सम्मान समारोह एक नवंबर से 31 दिसंबर 2026 के बीच होंगे। विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed