फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Customers arrived at the bank but returned empty-handed due to the strike.

Kullu News: बैंक पहुंचे ग्राहक, हड़ताल के चलते लौटे खाली हाथ

Fri, 11 Sep 2026 10:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Customers arrived at the bank but returned empty-handed due to the strike.
कुल्लू में बैक कर्मी हड़ताल के चलते बंद बैंक के बाहर पहुंचे उपभोक्ता।-संवाद
कुल्लू। देशभर में बैंक कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर शुक्रवार को हुई हड़ताल का जिले में बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से बुलाई गई हड़ताल के चलते कई बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहा। जरूरी काम से बैंक पहुंचे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा और कई लोगों को बिना काम करवाए लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बैंक कर्मचारी पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत कर्मचारियों से जुड़े लंबित मुद्दों के समाधान की मांग कर रहे हैं। मंडी जोन के बैंक कर्मचारी संगठन के सचिव लाल सिंह ने कहा कि पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है, लेकिन इस दिशा में अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसके विरोध में देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन

हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में नकद लेनदेन, चेक संबंधी कार्य, पासबुक अपडेट, केवाईसी समेत अन्य सेवाएं प्रभावित रहीं। बैंक पहुंचे ग्राहकों को इंतजार के बाद वापस लौटना पड़ा। हालांकि, एटीएम, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक कर्मचारी संगठनों ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल का प्रस्ताव रखा है। मांगों का समाधान नहीं होने पर 26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है। शुक्रवार को बैंक पहुंची रेखा देवी, तुलसी देवी, रामलाल ठाकुर और रीमा ने कहा कि हड़ताल के कारण बैंक से जुड़े जरूरी काम अटक गए। काफी देर इंतजार करने के बाद उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। लोगों को बैंकिंग जरूरतों के लिए डिजिटल माध्यमों का सहारा लेना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed