फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Verification of 1200 active members in the district

Kullu News: जिले में 1200 सक्रिय सदस्यों का सत्यापन

Tue, 26 Nov 2024 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 26 Nov 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Verification of 1200 active members in the district
कुल्लू। भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान के अंतर्गत अभी तक जिले के चारों मंडलों मनाली, कुल्लू, बंजार और आनी के अंतर्गत 1200 सक्रिय सदस्यों का सत्यापन हो गया है।
विज्ञापन

जिला भाजपा अध्यक्ष एवं सक्रिय सदस्यता अभियान के अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में सक्रिय सदस्यता अभियान 15 नवंबर से चल रहा था। 25 नवंबर तक चारों मंडलों से 1200 सक्रिय सदस्यों का जिला स्तरीय सत्यापन कमेटी की ओर से किया गया। कमेटी में जिला भाजपा महामंत्री बलदेव महंत, जिला भाजपा उपाध्यक्ष संजीव शर्मा सहित जिला भाजपा सचिव सुनील कारवा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सत्यापित जिला स्तरीय सक्रिय सदस्यों की सूची शीघ्र प्रदेश भाजपा कार्यालय शिमला भेजी जाएगी। जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय संविधान दिवस का भी आयोजन किया किया गया। इसमें मुख्यातिथि रहे पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा और जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। जिला महामंत्री बलदेव महंत, जिला महामंत्री अमर ठाकुर, पूर्व जिला महामंत्री जोगिंदर शुक्ला, कुल्लू मंडल अध्यक्ष ठाकुर चंद, आनी मंडल अध्यक्ष योगेश भार्गव, जिला कार्यालय प्रभारी विवेक भारद्वाज, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी श्याम कुल्लवी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed