फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vehicles started running on Bailey Bridge, more than 30 villages connected to Kullu.

Kullu News: बैली ब्रिज से दौड़ने लगे वाहन, कुल्लू से जुड़े 30 से ज्यादा गांव

Fri, 19 Sep 2025 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 19 Sep 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Vehicles started running on Bailey Bridge, more than 30 villages connected to Kullu.
विधायक सुंदर ने किया धोचक में 120 फीट लंबे बैली ब्रिज का शुभारंभ
विज्ञापन

रिकॉर्ड समय में पुल बनाने का दावा, 25 से 30 लाख रुपये हुए हैं खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। कुल्लू-शालंग सड़क पर धोचक में 120 फीट लंबे बैली ब्रिज से अब वाहन दौड़ना शुरू हो गए हैं। कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को पुल का शुभारंभ किया।
इसके बाद पुल से एचआरटीसी बस सहित अन्य वाहन दौड़ने लगे। जिला मुख्यालय का अब समाणा, डुखरीगाहर, फलाण और चौपाड़सा के 30 से अधिक गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से जुड़ गया है।
विज्ञापन

सड़क बाधित होने से यह क्षेत्र कट गया था। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि पुल वीरवार को ही तैयार हो गया था लेकिन पुल के दोनों ओर सड़क में कुछ कार्य बाकी रह गया था। इसे लोक निर्माण विभाग ने पूरा कर वाहनों की आवाजाही बहाल की। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मानें तो महज 16 दिनों में इतना लंबा बैली ब्रिज तैयार किया गया है। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि 120 फीट लंबा बैली ब्रिज बनाना आसान काम नहीं था। 2023 की आपदा से सीख लेते हुए इस बार पहले ही तैयारी की थी। विभाग ने रिकाॅर्ड समय में बैली ब्रिज बनाकर जनता को राहत दी है। उन्होंने कहा कि पार्वती घाटी के जच्छणी में बैली ब्रिज लगाने की जरूरत है। यहां भी शनिवार से काम शुरू कर दिया जाएगा। लोगों ने धोचक में बैली ब्रिज शुरू होने से राहत की सांस ली है। लोक निर्माण विभाग कुल्लू के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने कहा कि पुल पर करीब 25 से 30 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इस दौरान सहायक अभियंता विवेक गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed