{"_id":"4327f83b8911bad2053c96852d7713fa","slug":"two-persons-arrested-with-charas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुंतर-मनाली में चरस के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुंतर-मनाली में चरस के साथ दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 12 Oct 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने चरस माफिया के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने भुंतर और मनाली में चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक भुंतर के जछणी में दिल्ली निवासी प्रंकित के कब्जे से 36 ग्राम चरस बरामद की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है। वहीं, मनाली के ग्रीन टैक्स बैरियर के पास पुलिस ने एक शख्स को तलाशी के लिए रोका। उसकी जेब से तलाशी के दौरान 75 ग्राम चरस पकड़ी गई है।
विज्ञापन
एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपियों ने चरस किससे खरीदी है।