फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   No blood ties, yet she has been fulfilling the duties of a sister for 18 years.

Kullu News: खून का रिश्ता नहीं, फिर भी 18 साल से निभा रहीं बहन का फर्ज

Fri, 28 Aug 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
No blood ties, yet she has been fulfilling the duties of a sister for 18 years.
मनाली के अलेऊ पेड़ को राखी बांधती कल्पना। संवाद - फोटो : दीक्षा महोत्सव कार्यक्रम में विजयी प्रतिभागी। स्रोत मंदिर प्रशासन
मनाली। भाई-बहन के अटूट प्रेम और रिश्ते के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पर मनाली की पर्यावरण प्रेमी कल्पना ने अनूठी मिसाल पेश की। अलेउ निवासी कल्पना ने रक्षाबंधन पर एक पेड़ को लगातार 18वीं बार राखी बांधी। वह इस पेड़ को अपना भाई मानती हैं।
विज्ञापन

कल्पना ने बताया कि वह महज तीन वर्ष की उम्र से इस पेड़ को राखी बांध रही हैं। बचपन से ही पेड़-पौधों और प्रकृति के प्रति उनका विशेष लगाव रहा है। समय के साथ पेड़ के साथ उनका रिश्ता और मजबूत होता गया। उनके लिए यह महज एक पेड़ नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य और भाई के समान है। रक्षाबंधन पर पेड़ को राखी बांधने के साथ वह उसकी रक्षा और संरक्षण का संकल्प भी लेती हैं।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण को जीवन का हिस्सा बना चुकी कल्पना अब तक जिले के अलावा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों, उत्तराखंड और लद्दाख सहित कई स्थानों पर 5,000 से अधिक पौधे रोप चुकी हैं। कल्पना मनाली के अलेउ की रहने वाली हैं और पर्यावरणविद् किशन लाल की बेटी हैं। पिता से मिले पर्यावरण संरक्षण के संस्कारों को उन्होंने अपने जीवन में उतारा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed