फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   1.5 lakh crates of apples are reaching the markets every day.

Kullu News: मंडियों में हर रोज पहुंच रहे सेब के डेढ़ लाख क्रेट

Fri, 28 Aug 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
1.5 lakh crates of apples are reaching the markets every day.
खराहल (कुल्लू)। जिले में सेब सीजन ने जोर पकड़ लिया है। अब स्थानीय मंडियों में हर रोज 1.50 लाख सेब के क्रेट पहुंच रहे हैं। करीब 65 फीसदी सेब क्रेट में ही बिक रहा है। बागवान देश की बड़ी मंडियों के बजाय स्थानीय मंडियों में ही सेब बेच रहे हैं। बंदरोल, भुंतर, कुल्लू और पतलीकूहल में हर दिन डेढ़ लाख सेब के क्रेट पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

कार्टन का दाम बढ़ने के कारण बागवान क्रेट में ही सेब बेच रहे हैं। क्रेट में सेब की गुणवत्ता आसानी से दिख जाती है। ऐसे में व्यापारियों को भी सुविधा हो रही है। सेब की पैकिंग का सामान महंगा हो गया है। पेटी और कार्टन के मूल्यों में खासी वृद्धि हुई है। क्रेट के प्रचलन से पैकिंग और दिल्ली की सब्जी मंडी आजादपुर तक सेब पहुंचाने का अतिरिक्त खर्चा बच रहा है। बागवान देवराज नेगी, प्रताप पठानिया, टिकम राम, कैलाश ठाकुर, अनूप भंडारी, सुरेश ने कहा कि क्रेट में सेब भराई करने में आसानी होती है। पैकिंग का खर्चा भी कम हो जाता हैं। जिले में अधिकतर बागवान सेब को क्रेट में ही सब्जी मंडियों को भेज रहे हैं।
विज्ञापन

...
बंदरोल सब्जी मंडी में 70 दुकानें आढ़तियों की हैं। रोजाना मंडी में करीब 75,000 सेब के क्रेट पहुंच रहे हैं। जिले की विभिन्न मंडियों में लगभग डेढ़ लाख क्रेट सेब पहुंच रहा है। बागवान प्रदेश के बाहर की मंडियों के बजाय स्थानीय मंडियों में सेब बेचने को तरजीह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मोहन ठाकुर, बंदरोल सब्जी मंडी
00000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed