फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Danger looms over Solang village; government oblivious.

Kullu News: सोलंग गांव पर मंडरा रहा खतरा, सरकार बेखबर

Sat, 29 Aug 2026 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Danger looms over Solang village; government oblivious.
सोलंगनाला (कुल्लू)। पर्यटकों की पहली पसंद सोलंगनाला के साथ सटे सोलंग गांव को बचाने के लिए सरकार ने एक साल से कोई प्रयास नहीं किए हैं। गांव को खतरा पैदा होने से गांववासी सहमे हुए हैं। साथ ही सरकार के प्रति भी रोष जता रहे हैं। गांव को भूस्खलन का खतरा सता रहा है। भूस्खलन के आसपास स्थित घरों के परिवार डर के साए में रातें गुजारने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार एक साल पहले मूसलाधार बारिश से सोलंग गांव के साथ वाली पहाड़ी पर भूस्खलन हुआ। इसके बाद से ही ग्रामीणों की चिंता लगातार बनी हुई है। तेज बारिश होने से मिट्टी और मलबा खिसकने से स्थिति गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजा ठाकुर, चमन लाल, नानक चंद और गोविंद सिंह ने बताया कि जब से गांव के पास भूस्खलन हुआ है तब से लेकर ग्रामीण अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। प्रभावित स्थान पर सुरक्षा के लिए सरकार और प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्य नहीं किया गया है। बरसात में ज्यादा नुकसान न हुआ, इसके लिए ग्रामीणों ने भूस्खलन वाली जगह पर तिरपाल बिछा रखे हैं। ग्रामीणों ने सरकार से स्थायी समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा दीवार, क्रेटवॉल या अन्य आवश्यक तकनीकी कार्य करवाने की जरूरत है।
विज्ञापन

........
एक साल से समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। बरसात में ग्रामीणों की चिंता बढ़ जाती है। भूस्खलन वाली पहाड़ी ढलानदार होने से दोबारा मलबा गिरने की आशंका बनी रहती है। प्रशासन को गांव की सुरक्षा के लिए काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सोभे राम, स्थानीय निवासी
.........
सरकार, प्रशासन और संबंधित विभाग को भूस्खलन प्रभावित स्थान का जल्द निरीक्षण करवाना चाहिए। गांव को किसी तरह का खतरा न हो इसके लिए स्थायी सुरक्षा का कार्य किया जाना चाहिए।
-रूप चंद, ग्रामीण
............
प्रशासन का पक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed