फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   apple season

सेब सीजन में प्रति पेटी में दो रुपये बढ़ा किराया

Fri, 26 Aug 2016 07:25 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Fri, 26 Aug 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
apple season
इस साल कम पैदावार के कारण बागवानों को शुरू में अच्छे दाम मिले। - फोटो : अमर उजाला

जिला कुल्लू के सेब सीजन में बागवानों को अपने सेब को दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी में पहुंचाना महंगा हो गया है। ट्रक यूनियन कुल्लू ने इस बार ने सेब पेटी के मालभाड़ा में इजाफा किया है। ट्रक यूनियन को इस बार प्रति पेटी पर दो रुपये किराया बढ़ाया है। जिसका सीधा असर बागवानों पर पड़ा है। जिला में इन दिनों सेब सीजन यौवन पर है। खराहल घाटी, मणिकर्ण घाटी, सैंज, बंजार और उझी घाटी में सेब का तुड़ान जोरों पर हैं। ऐसे में कुल्लू से औसत 100 से 110 ट्रक लोड होकर दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी समेत अन्य मंडियों के लिए रवाना हो रहे हैं।

विज्ञापन


ट्रक यूनियन द्वारा किराया बढने के बाद बागवानों को प्रति पेटी के हिसाब मालभाड़े के दो रुपये अधिक चुकाने पड़ रहे हैं। ऐसे में घाटी के छोटे बागवान मायूस है। बागवान रमेश कुमार, प्यारे लाल, रामनाथ ठाकुर, जवाहर लाल, दलीप सिंह, शशि, राजेश और विरेंद्र शर्मा ने कहा कि सेब की फसल इस बार कम हैं। ट्रक यूनियन द्वारा सेब सीजन में ट्रक यूनियन ने मालभाड़े में प्रति पेटी दो रुपये का इजाफा किया है। जिसका सीधा असर छोटे बागवानों की जेब पर पड़ा है। इधर ट्रक यूनियन कुल्लू के प्रधान होमिंद्र महंत ने कहा कि सीजन में प्रति पेटी दो रुपये किराया बढ़ाया है। किराया बढ़ाने का निर्णय बैठक के बाद लिया है।
विज्ञापन


कुल्लू से प्रतिदिन औसत 100 ट्रक दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी के लिए जा रहे हैं। कुल्लू के रामशिला से दिल्ली के लिए पहले प्रति पेटी 65 रुपये देने पड़ते थे, लेकिन अब किराया बढ़ने के बाद 67 रुपये अदा करने पड़ रहे हैं। प्रति पेटी में बढ़ा किराया का असर सेब दामों में भी पड़ सकता है। हालांकि बागवानों का मंडियों में सेब का अच्छे दाम मिल रहे हैं। एक ट्रक में करीब साढ़े चार सौ पेटी आती है, ऐसे में पेटी के दाम दो रुपये से 900 रुपये किराया बढ़ोतरी होगी। सेब की पेकिंग पर औसतन 70 रुपये प्रति पेटी खर्चा आता है। जिसमें खाली पेटी के लिए करीब 40 से 45 रुपये, 15 रुपये पैकिंग, रद्दी पांच रुपये, घास व सजावट के लिए पांच रुपये खर्च होते हैं। अब किराये में भी अतिरिक्त रुपये खर्चना होगा। इस तरह बागवानों का काफी खर्च हो जाता है। सेब पेटी के मालभाड़े में इजाफा होने से बागवानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed