फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Triloknath connecting road will be named after martyr Arun

Kullu News: बलिदानी अरुण के नाम पर होगा त्रिलोकनाथ संपर्क मार्ग का नाम

Sun, 24 Aug 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 24 Aug 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Triloknath connecting road will be named after martyr Arun
लाहौल के पोरी मेले की सास्कृतिक संध्या का लुत्फ उठाते विधायक और दर्शक।-संवाद
विधायक अनुराधा राणा ने पोरी मेले के दौरान की घाषणा
विज्ञापन

बलिदानी के परिवार को मिलेगी दो लाख की आर्थिक मदद

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। विधायक अनुराधा राणा ने त्रिलोकनाथ पोरी मेले के दौरान घोषणा की कि त्रिलोकनाथ संपर्क मार्ग का नाम बलिदानी अरुण कुमार के नाम पर रखा जाएगा।
किशोरी गांव के वीर सपूत अरुण कुमार हाल ही में सियाचिन में मौत हुई है। विधायक ने कहा कि बलिदानी के परिवार को विधायक इच्छानिधि से दो लाख रुपये की नकद सहायता राशि दी जाएगी। आश्वासन दिया कि बलिदानी के बड़े भाई को सरकारी नौकरी दिलवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

अनुराधा ने कहा कि बलिदानी अरुण कुमार की कुर्बानी पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनकी स्मृति सदैव जीवित रहेगी। यह निर्णय न केवल बलिदानी के परिवार के लिए सहारा बनेगा, बल्कि युवाओं में भी देश प्रेम और समर्पण की भावना को प्रेरित करेगा। इलाके के लोगों ने विधायक की इस घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम बलिदानी अरुण कुमार के बलिदान के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed