{"_id":"6847162220936a7c1a00d03f","slug":"thieves-broke-the-lock-of-the-house-in-broad-daylight-and-stole-jewelry-worth-lakhs-kullu-news-c-89-1-klu1001-149499-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दिनदहाड़े घर का ताला तोड़ लाखों के गहने ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दिनदहाड़े घर का ताला तोड़ लाखों के गहने ले गए चोर
Mon, 09 Jun 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 09 Jun 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
जौला गांव में चोरी की वारदात के बाद लोगों में दहशत का माहौल
26,000 रुपये नकदी के साथ सोने-चांदी के गहनों पर साफ किया हाथ
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर बंदरोल पंचायत के जौला गांव में शातिरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिरों ने एक मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण सहित नकदी उड़ा ली। चोरी की वारदात के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।
पुलिस को दिए शिकायत पत्र में सुदर्शन सिंह निवासी जौला ने कहा कि चोनों ने 8 जून को दिन के समय उनके घर का तोड़कर चोरी कर ली है। उन्होंने बताया कि 26,000 रुपये की नकदी, एक सोने का मंगलसूत्र, चांदी के दो कड़े, चांदी की एक चेन, चांदी की तीन अंगूठियां गायब हैं। चोरी हुए सामान की कीमत दो से ढाई लाख रुपये है। चोरी की इस घटना को किसने अंजाम दिया, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। रायसन और आसपास के क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में लोगों को डर सताने लगा है।
एक सप्ताह पहले ऊझी घाटी के डोभी में ताला तोड़कर शातिरों ने चोरी का प्रयास किया था। शातिरों ने घर का मुख्य दरवाजे के साथ अन्य ताले भी तोड़े थे। दो जून को भी जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर रामशिला में एक किराये के कमरे से चोरी हुई थी। शातिर अलमारी के अंदर से 30,000 रुपये नकद, दो मोबाइल और सामान गायब ले गए थे। घाटीवासी मेहर चंद, विवेक और अजय शर्मा ने कहा कि दिनदहाड़े घर में चोरी होना चिंता की बात है। ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस ने बीएनएस की धारा 305, 331 (3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।
--