{"_id":"6ab01a3aa2b577e6eb0713db","slug":"gauri-chandel-emerged-as-the-winner-of-the-quiz-competition-kullu-news-c-89-1-ssml1015-187207-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में गौरी चंदेल रहे विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में गौरी चंदेल रहे विजेता
विज्ञापन
रायसन स्कूल में विज्ञान मेले के दौरान मॉडल के साथ छात्रा।-संवाद
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायसन में रविवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का समापन हुआ। इसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, इनोवेटिव साइंस मॉडल, गणित ओलंपियाड और साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में गौरी चंदेल ने प्रथम, सोनिया ने द्वितीय और आकृति ने तृतीय स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में आयुष प्रथम, मनास द्वितीय और वर्चस्व तृतीय रहे।
कनिष्ठ वर्ग में आराध्या महंत प्रथम, शिवांशी द्वितीय और अनिशा तृतीय रहीं। इनोवेटिव साइंस मॉडल प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में भाव्या ठाकुर ने प्रथम, तेजस महंत ने द्वितीय और मानसवैन ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में अरिहंत गोडसे प्रथम, आदित्य ठाकुर द्वितीय और योगराज तृतीय रहे। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर के कनिष्ठ वर्ग में ईशान ठाकुर प्रथम, गौरिक शर्मा द्वितीय और शाश्वत ठाकुर तृतीय रहे।
वरिष्ठ वर्ग में वैदेही शर्मा प्रथम, परमवीर द्वितीय और प्रांशिका तृतीय रहीं। जिला समन्वयक गायत्री ठाकुर ने कहा कि दो दिनों में 445 विद्यार्थियों ने विज्ञान और गणित में रचनात्मकता को दिखाया। उन्होंने कहा कि उपमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के उपरांत विजेता विद्यार्थी अब जिलास्तर पर अपना हुनर दिखाएंगे। संवाद