फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   There will be stability in the primary education of children: Anuradha

नौनिहालों की प्रारंभिक शिक्षा में आएगी स्थिरता : अनुराधा

Fri, 19 Dec 2025 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 19 Dec 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
There will be stability in the primary education of children: Anuradha
यूरनाथ के स्तीगरी में आंगनबाड़ी भवन का किया उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल की यूरनाथ पंचायत में आंगनबाड़ी भवन का उद्घाटन विधायक अनुराधा राणा ने किया। उन्होंने भवन का निरीक्षण किया और आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
इस भवन का निर्माण दस लाख रुपये से किया गया है। स्तीगरी गांव में भवन का निर्माण होने से नौनिहालों की प्रारंभिक शिक्षा में स्थिरता आएगी।
विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की मजबूत नींव होते हैं। नए भवन के निर्माण से क्षेत्र के नौनिहालों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण में शिक्षा और पोषण संबंधी सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस दौरान विधायक ने जनसमस्याओं को सुना और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए विधायक का आभार जताया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी खुशविंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष ज्ञालछन ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed