फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The road from the airport to Hathithan Chowk has been spruced up.

Kullu News: एयरपोर्ट से लेकर हाथीथान चौक तक सड़क हुई चकाचक

Sun, 30 Aug 2026 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
The road from the airport to Hathithan Chowk has been spruced up.
विकास की बात--भुंतर में टायरिंग करने में जुटी लोनिवी की मशीनरी।-संवाद - फोटो : टूंडला में नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए सामग्री जुटाते आप और हम के पदा​​धिकारी संगठन
कुल्लू। भुंतर शहर की सड़क अब चकाचक हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने करीब दो किलोमीटर लंबे मार्ग पर चार दिन में टारिंग का काम पूरा कर दिया है। 80 लाख रुपये के बजट से की गई टारिंग के बाद सड़क की हालत सुधरने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को राहत मिली है। विभाग ने वीरवार से टारिंग का काम शुरू किया था, जिसे रविवार तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था।
विज्ञापन

इस बजट से भुंतर एयरपोर्ट से हाथीथान चौक तक सड़क को पक्का किया गया है। मार्ग में भुंतर एयरपोर्ट, मुख्य बाजार, सैनिक चौक, मेला मैदान, बैली ब्रिज, बड़ाभूईन होते हुए हाथीथान तक का हिस्सा शामिल है। सड़क सुधरने से शहर के लोगों के साथ यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी सुगम आवाजाही की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

शहर की सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे थे। इससे वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क से उड़ने वाली धूल-मिट्टी दुकानों तक पहुंच रही थी, जिससे कारोबारी भी परेशान थे। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की टारिंग करवाने की मांग उठाई थी। इसके बाद विभाग ने बजट का प्रावधान कर सड़क की हालत सुधारने का काम शुरू किया। सड़क की टारिंग पूरी होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष सोनी शर्मा, उपाध्यक्ष मीना ठाकुर सहित पार्षदों और व्यापार मंडल भुंतर के पदाधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सड़क की खराब हालत के कारण लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं, लेकिन अब टारिंग होने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विवेक गौतम ने बताया कि मार्ग पर टारिंग का काम रविवार शाम तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे तय समय में पूरा कर लिया गया है। इससे शहर में लोगों को सुगम आवाजाही की सुविधा मिलेगी।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed