फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The movement of vehicles through Atal Tunnel Rohtang and Jalori Pass stalled

अटल टनल रोहतांग और जलोड़ी दर्रा से वाहनों की आवाजाही ठप

Tue, 04 Jan 2022 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The movement of vehicles through Atal Tunnel Rohtang and Jalori Pass stalled
अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल पर गिरी बर्फबारी के बीच एक वाहन। संवाद - फोटो : Kullu
मनाली। जिला कुल्लू के साथ जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में ताजा बर्फबारी और बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है। अटल टनल होकर बसों के अलावा सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया है। जला मुख्यालय को जलोड़ी दर्रा होकर जोड़ने वाला हाईवे-305 पर बर्फबारी से अवरुद्ध हो गया है। लाहौल और कुल्लू की ऊंची चोटियों में मंगलवार सुबह से बर्फबारी हो रही है। जबकि मनाली में बारिश से सैलानी और आम लोग घरों और होटलों में दुबके रहे। बर्फबारी में सैलानियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने सोलंगनाला से आगे सैलानियों के वाहनों को पूरी तरह से रोक दिया। जनजातीय जिला के अंदर और कुल्लू-मनाली के बीच चलने वाली करीब एक दर्जन से अधिक बसों के रूट प्रभावित हो गए।
विज्ञापन

दुश्वारियों के बीच लोगों को पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम के बदले तेवर और ताजा बर्फबारी से कई जगहों पर एचआरटीसी की बसों के फंसने की सूचना है। जलोड़ी दर्रा के बंद होने से दर्जनों लोगों को पांच से दस किलोमीटर तक पैदल सफर करके अपने गंतव्य पहुंचना पड़ा है।
विज्ञापन

वहीं मौसम में आए बदलाव से पर्यटन कारोबारियों के साथ जिला के किसान-बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। कुल्लू और लाहौल के स्नो प्वाइंटों में बर्फबारी होने से अब पर्यटन कारोबार में उछाल आने की उम्मीद है। नए साल के बाद से मनाली में दो दिन के भीतर करीब 50 फीसदी तक सैलानियों की भीड़ छंट गई थी। इससे कारोबारियों की चिंता सताने लगी थी। खराब मौसम के बीच भी कई पर्यटक बर्फ देखने के लिए अटल टनल की तरफ गए थे, लेकिन सोलंगनाला में उन्हें पुलिस ने रोक दिया। ऐसे में सैलानियों को सोलंगनाला में ही बर्फ के फाहों का लुत्फ उठाया। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि सैलानियों की सुरक्षा को लेकर यह फैसला लिया गया है। इसके लिए सोलांगनाला में पुलिस बल तैनात किया गया है। आपातकालीन स्थिति में ही लाहौल और पांगी के स्थानीय लोगों को फोर-बाई-फोर वाहन में ही आगे जाने की अनुमति मिलेगी जबकि सैलानियों को आगे नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed