फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The audience danced on Rang Barse Bada Banka

रंग बरसे बड़ा बांका पर नचाए दर्शक

Sat, 12 Mar 2022 09:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 09:44 PM IST
विज्ञापन
The audience danced on Rang Barse Bada Banka
सैंज वैली छात्र एसोसिएशन के कार्यक्रम में लोक गायक कुशल वर्मा के गीतों पर झूमती छात्राएं। -संवाद - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। रंग बरसे बड़का बांका किनौरी दाइये रंग बरसे...... पहाड़ी गीत पर कुशल वर्मा ने सैकड़ों दर्शकों को नचाया। इसमें पंजाबी, फिल्मी व अन्य गीतों से वर्मा ने दर्शकों का मनोरंजन कर उन्हें नाचने को मजबूर कर दिया। कुल्लू के ऐतिहासिक कलाकेंद्र में शनिवार को सैंज वैली एसोसिएशन ने एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के सचिव आदित्य विक्रम सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। उन्होंने दर्शकों को सांस्कृतिक लोकगीतों की संस्कृति के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कुशल वर्मा ने कई गीतों को गाकर व लोगों को नचाकर खूब वाहवाही लूटी। उन्होंने पहाड़ी गीत पैडल मारी-मारी साइकिल चलांदी, झेचे री लानी शौरी, गोरा तेरा मुखडू झप केरदा और पंजाबी गीत गडे पे नी चढ़दी, फिल्मी गीत जीने के है चार दिन समेत अन्य गीत प्रस्तुत किए। लोक कलाकार गोपाल चौधरी ने लोतू फाउला पहाड़ी नाटी से तालियां बटोरीं। सैंज वैली एसोसिएशन के प्रधान देव नेगी ने बताया कि प्रतिवर्ष कुल्लू के कलाकेंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसमें दर्शकों का खूब मनोरंजन किया जाता है। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला महासचिव तेजा सिंह, जिला कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम गौतम, जिला कांग्रेस सचिव अमर सिंह, नरेश ठाकुर, राज कुमार, चमन, मोहर सिंह, ओम दत्त, मोहन लाल व सैंज एसोसिएशन की सचिव दीक्षा ठाकुर, बोबी ठाकुर, अभी नेगी, सौरव चौहान व राहुल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed