Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Questioning the valour of the armed forces reflects the Congress's mindset: Govind

सेना के शौर्य पर सवाल उठाना कांग्रेस की सोच : गोविंद

Fri, 20 Nov 2026 04:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 04:13 PM IST
विज्ञापन
Questioning the valour of the armed forces reflects the Congress's mindset: Govind
मनाली (कुल्लू)। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मंत्री जगत सिंह नेगी के विधानसभा में भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिए बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि सेना के शौर्य और पराक्रम पर सवाल उठाना कांग्रेस की सोच को दर्शाता है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों की भूमिका पर की गई टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। ठाकुर ने कहा कि भारतीय सेना के छक्के छूटने जैसी टिप्पणी करना सैनिकों की वीरता और बलिदान का अपमान है।
विज्ञापन

इससे देश के सैनिकों, पूर्व सैनिकों और देशभक्त नागरिकों की भावनाएं आहत हुई हैं। ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के साहस और पराक्रम का प्रतीक है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को अपने मंत्री के बयान पर कड़ी आपत्ति जतानी चाहिए थी, लेकिन उनका मंत्री की तारीफ करना दुर्भाग्यपूर्ण है। गोविंद ठाकुर ने मांग की कि मुख्यमंत्री सुक्खू, मंत्री जगत सिंह नेगी और पूरी कांग्रेस पार्टी देश के सैनिकों, पूर्व सैनिकों और देशवासियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। भारतीय सेना राजनीति से ऊपर है और उसके सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed