Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Slow pace of construction on Jasrath bridge leaves villagers concerned

Kullu News: जसरथ पुल के निर्माण की रफ्तार धीमी, ग्रामीण चिंतित

Fri, 20 Nov 2026 05:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
Slow pace of construction on Jasrath bridge leaves villagers concerned
बीडीसी सदस्य विकास ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंच कर ली पुल निर्माण की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। चंद्रभागा नदी पर जसरथ गांव को जोड़ने वाले पुल का इंतजार लंबा खिंचता जा रहा है। 9.5 करोड़ रुपये का बजट मंजूर होने के बावजूद 85 मीटर लंबे स्टील ट्रस पुल का निर्माण तय रफ्तार से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने नवंबर के अंत तक पुल तैयार करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब तक करीब 65 फीसदी काम ही पूरा हो पाया है। ऐसे में इस साल के अंत तक भी पुल बनकर तैयार होने पर संशय बना हुआ है। निर्माण में देरी से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
बीडीसी सदस्य विकास जस्पा ने बताया कि उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पहुंचकर पुल निर्माण और बजट की स्थिति की जानकारी ली है। बजट की कोई कमी नहीं होने के बावजूद निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दिसंबर के अंत तक पुल आवाजाही के लिए तैयार नहीं हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुल का निर्माण पूरा नहीं होने से ग्रामीणों को खासकर सर्दियों में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। स्कूली बच्चों, मरीजों और अन्य लोगों को चंद्रभागा नदी पार करने में परेशानी होती है। वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार ने बताया कि पुल को स्थापित करने का कार्य 20 दिसंबर तक पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। ठेकेदार को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्थायी पुलिया भी नहीं दे रही सुरक्षा की गारंटी
पुल तैयार होने तक आवाजाही के लिए ग्रामीणों ने चंद्रभागा नदी पर अस्थायी पुलिया बनाई है, लेकिन यह भी सुरक्षित विकल्प नहीं है। हिमखंड गिरने और नदी का पानी रुकने से पुलिया के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। जसरथ से नालडा पुल की ओर जाने के लिए कच्ची सड़क मौजूद है, लेकिन सर्दियों में इस मार्ग पर हिमखंड गिरने का खतरा रहता है। ऐसे में ग्रामीणों को स्थायी पुल के निर्माण का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed