फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tarring of Kullu-Manali Highway in Raison

Kullu News: रायसन में कुल्लू-मनाली हाईवे की टारिंग

Sun, 05 May 2024 10:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Tarring of Kullu-Manali Highway in Raison
कुल्लू-मनाली हाईवे रायसन के समीप हुआ चकाचक
पतलीकूहल (कुल्लू)। रायसन के पास कुल्लू-मनाली हाईवे-तीन में टारिंग कर चकाचक कर दिया गया है। एनएचएआई ने रविवार को हाईवे में टारिंग कर पर्यटन सीजन के लिए इसे दुरुस्त कर दिया है। अब सैलानियों और वाहन चालकों को गड्ढों के कारण हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। साथ ही जाम से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पिछले साल जुलाई में ब्यास की बाढ़ में कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे-तीन तहस नहस हो गया था। ऐसे में यहां वाहन चालक परेशान हो रहे थे। सैलानी भी जाम में फंस रहे थे। नेशनल हाईवे के कुछ हिस्सों पर तो एनएचएआई ने पैचवर्क किया था लेकिन रायसन में करीब 700 मीटर हिस्सा बारिश होने पर दलदल बन गया था। मौसम साफ होने पर धूल उठने से भी वाहन चालकों को दिक्कतें पेश आ रही थीं। एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर अशोक चौहान ने कहा कि पर्यटन सीजन को देखते हुए रायसन के पास खराब हिस्से में टारिंग कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed