फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Strong policies made India the third economy in the world: Govind

सशक्त नीतियों से दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बना भारत : गोविंद

Mon, 09 Jun 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 09 Jun 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Strong policies made India the third economy in the world: Govind
केलांग में भाजपा की कार्यशाला को संबो​धित करते हुए।-संवाद
विकसित भारत संकल्प यात्रा के 11 वर्ष होने पर केलांग में हुई कार्यशाला
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को केंद्र की उपलब्धियों और संकल्प यात्रा से कराया अवगत

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला मुख्यालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा के 11 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य पर भाजपा ने जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक रवि ठाकुर और भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष तिलक राज विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों और संकल्प यात्रा की पृष्ठभूमि से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री गोविंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और सशक्त नीतियों के कारण भारत आज दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। देश हर मोर्चे पर विकास की राह पर तेजी से अग्रसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष तिलक राज ने कहा कि पार्टी की ओर से निर्धारित कार्यक्रमों का कार्यान्वयन देशभर में जो-शोर से किया जा रहा है। जनजातीय क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के संदर्भ में बूथ स्तर पर जनजागरण की आवश्यकता है।

पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि मोदी दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले लोकतांत्रिक देश का सशक्त नेतृत्व कर रहे हैं। पहलगाम मामले में उनके निर्णायक रुख ने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अलग-थलग कर दिया है।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष रिगजिन हायरपा, स्पीति मंडल अध्यक्ष डेमडुल, अजीत सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed